आम के अचार के फायदे - Aam Ke Achar Ke Fayde

आम के अचार के फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
आम के अचार के फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

गर्मियों में आम के आने का इंतेजार सभी को होता है। कच्चे आम (Raw Mango) से बनने वाला अचार स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। आम का अचार विटामिन K, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे आप कम मात्रा में किसी भी खाने के साथ में सेवन कर सकते हैं। इसका ज्यादा सेवन कई समस्याओं को भी साथ ला सकता है। घर पर बना आम का अचार जितना फायदेमंद होता है उतना बाहर का अचार फायदा नहीं पहुंचाता। आम के अचार में जो सामग्री डाली जाती है उससे सेहत को लाभ मिलता है। जैसे सरसो का तेल, पीली सरसो, नमक, ये सारी सामग्री सेहत के लिए लाभदायक होती है।

आम के अचार के फायदे

अक्सर देखा गया है कि गर्भावस्था (pregnancy) में महिलाओं का आम का अचार (Mango pickle) खाने का मन होता है। इसका इस दौरान सेवन करने से महिलाओं में सुबह होने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

अचार के सेवन से पाचन क्रिया (digestion process) सुचारू बनी रहती है। इसमें मौजूद फाइबर (fiber) पाचन को दुरुस्त रखता है।

अचार में पाए जाने वाला विटामिन के फायदेमंद होता है।

आम का अचार खाने से वजन (weight) को कम करने और कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें मौजूद मसाले फैट को कम करने में मदद करते हैं। आम के अचार में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है।

प्रोबायोटिक्स (Probiotics) नाम के गुड बैक्टीरिया आम के अचार में पाए जाते हैं। जो वायरस से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।

आम के अचार के सेवन से भूख बढ़ती है। दरअसल आम के अचार की खुशबू इतनी तेज होती है कि ये भूक को आसानी से बढ़ाने में मदद करती है।

डायबिटीज (diabetes) के मरीज भी आम के अचार का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसे कम मात्रा में ही खाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।