बच्चों को मसूर दाल खिलाने के फायदे

बच्चों को मसूर दाल खिलाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
बच्चों को मसूर दाल खिलाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

बच्चों की अच्छी सेहत के लिए उनका खानपान सही होना बहुत जरूरी है। बच्चा सेहतमंद रहे उसके लिए रोजाना उसे दाल का सेवन कराना चाहिए। लेकिन कौन सी दाल ये हर किसी के मन में सावल होता है। जी हैं, आप अपने बच्चे को रोजाना मसूर दाल खिला सकते हैं। मसूर दाल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन, जिंक और कैल्शियम। इसके सेवन से बच्चों की हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। तो आइए जानते हैं बच्चों को मसूर दाल खिलाने के फायदे।

youtube-cover

बच्चों को मसूर दाल खिलाने के फायदे : Benefits Of Masoor Dal For Children In Hindi

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद -

मसूर दाल बच्चों को खिलाने से उनका पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने के साथ कब्ज की समस्या से राहत देता है।

शरीर की कमजोरी दूर करें -

बढ़ती उम्र में बच्चे के शरीर को एनर्जी की आवश्कता होती है। ऐसे में बच्चों को मसूर दाल के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ कमजोरी भी दूर होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार -

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मसूर दाल का सेवन किया जा सकता है। इसमें पेप्टाइड्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में एंटीबैक्टीरियल गुणों को बढ़ाती हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाए -

मसूर दाल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ बच्चों की हड्डियों के विकास में भी मदद करता हैं।

वजन बढ़ाने में मददगार -

बच्चों को मसूर दाल खिलाते समय उसमें देसी घी डालने से उनका वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। दाल एक पौष्टिक आहार है। ऐसे में बच्चों को इसे खिलाने से बच्चे हेल्दी रहते है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment