मोठ दाल के 6 फायदे- Moth Dal Ke Fayde

मोठ दाल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मोठ दाल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दालों का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन ज्यादातर घरों में अरहर, चना, मसूर, मूंग जैसे दालों का ही इस्तेमाल होता है। पर क्या आपने कभी मोठ दाल (Moth Dal) का सेवन किया है, मोठ दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मोठ दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मोठ दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि मोठ दाल में प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, आयरन, कॉपर, सोडियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं मोठ दाल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मोठ दाल के 6 फायदे

1- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर मोठ दाल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मोठ दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

2- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मोठ दाल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मोठ दाल में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर मोठ दाल का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूती है और हड्डियों संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

3- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए मोठ दाल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- मोठ दाल विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप मोठ दाल का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

5- मोठ दाल का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मोठ दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है।

6- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप मोठ दाल का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मोठ दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications