मुनक्का और शहद के 6 फायदे- Munakka Aur Shahad Ke Fayde

मुनक्का और शहद के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुनक्का और शहद के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का (Munakka) और शहद (Honey) दोनों का ही सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुनक्का और शहद दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों का साथ में सेवन किया है, अगर नहीं, तो आज से ही करना शुरू कर दें, क्योंकि मुनक्का और शहद का एक साथ सेवन सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। मुनक्का और शहद का एक साथ सेवन कई शारीरिक समस्याओं को भी दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, फाइबर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, शहद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं मुनक्का और शहद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मुनक्का और शहद के 6 फायदे

1- शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) यानि खून के कमी की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप मुनक्का और शहद का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि मुनक्का और शहद दोनों में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

2- मुनक्का और शहद का एक साथ सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का और शहद दोनों में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

3- शरीर में रक्त का संचार बेहतर तरीके से होना बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आप मुनक्का और शहद का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही तरीके से होता है।

4- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर मुनक्का और शहद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का और शहद दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- हार्ट (Heart) शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए अगर आप मुनक्का और शहद का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि दोनों ही एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो हार्ट की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी नियंत्रित रहता है।

6- अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत को दूर करने के लिए मुनक्का और शहद का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मुनक्का और शहद में पाया जाने वाला तत्व, दिमाग को शांत रखने में मदद करता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications