क्विनोआ के फायदे - Quinoa Ke Fayde

क्विनोआ के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
क्विनोआ के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

क्विनोआ (Quinoa) की जड़ें दक्षिण अमेरिका की हैं पर अब यह पूरे विश्व में पाया जाता है। आज के समय में, यह भारत में उगाया जाता है। क्विनोआ नुट्रिएंट्स से भरपूर अनाज है। क्विनोआ के स्वास्थ्य लाभों के कारण इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें फाइबर, एंटी-सेप्टिक, एंटी-कैंसर, एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण से यह शरीर, त्वचा और बालों के लिए लाभदायक होता है। कब्ज़, डायबिटीज, वजन कम करने में, हृदय रोग, कैंसर आदि में इसके लाभ देखे गए हैं। क्विनोआ में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, आयरन, एमिनो एसिड्स, विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। यह सुबह के नाश्ते के लिए एक उत्तम विकल्प है। क्विनोआ को सलाद, दलिया और किसी भी सब्जी के साथ खाया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से क्विनोआ को खाने के कुछ फायदों के बारे में बात करें।

क्विनोआ के फायदे - Quinoa Ke Fayde In Hindi

मधुमेह (Beneficial in Diabetes)

क्विनोआ का सेवन मधुमेह में लाभदायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर, एमिनो एसिड और प्रोटीन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। यह डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है।

त्वचा के लिए (Good for skin)

क्विनोआ के सेवन से त्वचा पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसमें विटामिन B, विटामिन A जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह त्वचा पर मेलेनिन और पिगमेंटेशन के प्रभाव को कम करता है और त्वचा की रंगत को बनाए रखने में मदद करता है। क्विनोआ चेहरे के मुंहासे का भी इलाज करता है और इसमें मौजूद एंटी- एजिंग गुण एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है। आप मुंहासों की समस्या के लिए त्वचा पर क्विनोआ का फेस-पैक (Quinoa as a face-pack) लगा सकते हैं। इसके लिए - सोया मिल्क में क्विनोआ को पकाएं और ठंडा होने को रख दें। उबले हुए क्विनोआ को 3 चम्मच दही, 2 अंडे और 2 बूंद मिमोसा एसेंशियल ऑइल के साथ मिलाएं। अब फेस-पैक तैयार है, इसे चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट तक लगे रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ़ कर लें। यह प्रक्रिया आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए (Good for heart health)

क्विनोआ में सॉल्युबल फाइबर होने के कारण यह हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है। हृदय रोगियों के लिए क्विनोआ का सेवन नाश्ते (Quinoa in breakfast) के रूप में करना उत्तम है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications