मूंगफली को भिगोकर खाने के फायदे

मूंगफली को भिगोकर खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
मूंगफली को भिगोकर खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

मूंगफली का सेवन अक्सर लोग सर्दी के मौसम में ज्यादा करते हैं। मंगूफली का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन कई लोग गर्मियों में मूंगफली ( कच्चा बादाम ) का सेवन करने से कतराते हैं। दरअसल, अगर आप गर्मियों में अधिक मात्रा में भुनी मूंगफली खाते हैं, तो यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानी को उत्पन्न कर सकती है। लेकिन इस स्थिति में आप भुनी मूंगफली की बजाय कच्ची मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आप कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाते हैं, तो यह मोटापा, कमजोर मसल्स इत्यादि समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। तो चलिए जानते हैं मूंगफली भिगोकर खाने के फायदे।

youtube-cover

मूंगफली को भिगोकर खाने के फायदे : Benefits Of Soaked Peanuts In Hindi

जोड़ों में दर्द से आराम -

अगर किसी व्यक्ति के जोड़ों और कमर में दर्द की परेशानी रहती है तो उसके लिए मूंगफली को भिगोकर खाना फायजेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जो जोड़ों और कमर में दर्द से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है।

दिल की सेहत के लिए बेहतर -

कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से दिल की सेहत बेहतर रहती है। दरसअल, जब आप कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है।

कैंसर से करे बचाव -

कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से रोकथाम करने में असरदार है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद -

कच्ची मूंगफली का सेवन मांसपेशियों को टोंड करने में मदद मिलती है। अगर कोई नियमित रूप से बादाम की तरह कच्ची मूंगफली का सेवन करता है तो इससे मांसपेशियों का विकास बेहतर तरीके से होता है। साथ ही धीरे-धीरे मसल्स टोंड बेहतर हो सकती है।

एनीमिया से छुटकारा

कच्ची मूंगफली को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन के लिए काफी अच्छा होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications