सुथनी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

सुथनी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुथनी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान(फोटो-Sportskeeda hindi)

छठ पूजा में नारियल, ठेकुआ, केला, सेब के साथ कई और फल-सब्जियां भी चढ़ाई जाती है, इन्हीं में से एक फल सुथनी (Suthani) भी है, जी हां सुथनी छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाला एक फल है। बता दें कि सुथनी एक प्रकार का कंद है जो शकरकंद परिवार से आता है। सुथनी को अंग्रेजी में लेसर येम कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुथनी का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि सुथनी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सुथनी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सुथनी विटामिन बी का अच्छा सोर्स माना जाता है, साथ ही सुथनी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सुथनी के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सुथनी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान-Benefits Of Suthani In Hindi

भूख को करता है नियंत्रित

सुथनी भूख को नियंत्रित करने में मददगार साबित होती है। क्योंकि सुथनी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट भरा-भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। इसलिए इसका सेवन करने से भूख कंट्रोल होता है।

विटामिन बी की कमी होती है दूर

शरीर में विटामिन बी (Vitamin B) की कमी के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शरीर में विटामिन बी की कमी होने पर अगर आप सुथनी का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन बी की कमी दूर होती है। क्योंकि सुथनी विटामिन बी का अच्छा सोर्स होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सुथनी का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सुथनी एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन एजिंग के लक्षण को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है।

पेट के अल्सर में फायदेमंद

पेट में अल्सर (Stomach ulcer) की शिकायत होने पर सुथनी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सुथनी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो पेट में अल्सर की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित होते हैं।

सूजन में फायदेमंद

शरीर में सूजन की शिकायत होने पर सुथनी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि सुथनी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।