पुदीने की गर्म चाय पीने के 5 फायदे- Pudine ki Garm Chay Pine ke 5 Fayde

पुदीने की गर्म चाय पीने के 5 बेहतरीन फायदे
पुदीने की गर्म चाय पीने के 5 बेहतरीन फायदे

गर्मी आते ही हम पुदीने की चटनी, शरबत, शिकंजी जैसे डिंक्स में डालकर खूब इस्तेमाल करते हैं। पुदीने की तासीर ठंडी होती है जिसके चलते पेट की गर्मी शांत होती है। लेकिन, पुदीने की चाय भी कई लोग पसंद करते हैं। ये कई सारी समस्याओं को दूर भगाती है। इसके पौष्टिक गुणों की बात करें तो ये विटामिन सी, मेंथोल, विटामिन बी6, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है। इसके अलावा भी इसमें कई सारी और पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके चाय के सेवन से अनिद्रा की समस्या दूर होती है, इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है।

पुदीने की गर्म चाय पीने के 5 फायदे

1- अनिद्रा (Insomnia) जो लोग ज्यादा तनाव, चिंता करते हैं उन्हें अनिद्रा की समस्या अधिक रहती है। इसके चलते कई सारी बीमारियों के होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। ऐसे में पुदीने की चाय के जरिये अनिद्रा की समस्या दूर कर सकते हैं। इसके लिए रात को सोते वक्त पुदीने की चाय पीने से शरीर रिलेक्स होती है और तनाव-चिंता कम होती है जिसके चलते अच्छी नींद आती है।

2- पाचन (Mint Tea for Indigestion) पाचन तंत्र को सही रखना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि, अगर ये सही तो हमारे शरीर का लगभग हर सिस्टम सही है। पाचन सही नहीं होने के चलते पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुदीने की चाय का सेवन करने से पाचन बेहतर बनाया जा सकता है। इससे गैस, अपच, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।

3- मुंह की बदबू (Mint for mouth odor) मुंह की बदबू की समस्या में पुदीना काफी लाभ पहुंचाता है। ये मुंह के कीड़े मारने का काम करता है। इसकी खुशबूदार पत्तियां माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है। इसके साथ ही मुंह के छालों को भी पुदीना ठीक करने मदद कर सकता है। पुदीने की चाय पीने से मुंह में बैक्टीरिया पनपने से रुकता हैं और साथ ही दुर्गंध से बचाव होती है।

4- सिरदर्द (Headaches) अगर आप दिनभर के काम से थक जाने के बाद सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो पुदीने की चाय का जरूर सेवन करना चाहिए। क्योंकि, इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और सिरदर्द की समस्या दूर होती है।

5- पीरियड पेन से छुटकारा (get rid of period pain) पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कई महिलाओं को कम होता है तो कई महिलाओं को ज्यादा। ऐसे में जिन्हें पीरियड के दौरान ज्यादा दर्द होता है उन्हें पुदीने की चाय पीना चाहिए। इससे दर्द कम होने के साथ ही बॉडी रिलैक्स व फ्रेश महसूस होती है।

6- ऐसे बनाएं पुदीने की चाय (Mint Tea Tips)

-पुदीने की चाय बनाने के लिए टोप में 1 कप पानी ले लें।

-इसमें 10-12 पुदीना की पत्तियां डालें।

-स्वाद के लिए इसमें शहद या काली मिर्च मिला सकते हैं।

-पानी आधा हो जाने तक उबालें।

-इसके बाद छानकर गर्मा-गर्म चाय का आनंद लें।

-पुदीने की चाय को रात को सोने से पहले सेवन करने से ज्यादा लाभ मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications