टिट्टीभासन करने के हैं जबरदस्त फायदे - Tittibhasan karne ke hai jabardast fayde

टिट्टीभासन करने के हैं जबरदस्त फायदे
टिट्टीभासन करने के हैं जबरदस्त फायदे

एक स्वस्थ शरीर के लिए खान पान के साथ ही कसरत भी बेहद ही जरूरी है। फिट रहने के लिए आप जिम जाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं या फिर योगा कर सकते हैं। योगा के अनेक फायदे होते हैं। किसी एक योग को करने से शरीर के कई भाग को लाभ पहुंचता है। ये हमें शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। वैसे तो कई योग हैं लेकिन, आज हम जानेंगे टिट्टीभासन के फायदे के बारे में। इसे हम बटरफ्लाई आसन भी कहते हैं। टिट्टिभासन में हाथों पर शरीर का संतुलन बनाया जाता है। इसके निरंतर प्रयास से शरीर को काफी लाभ मिलता है।

टिट्टीभासन के अनगिनत फायदे हैं जो निम्न हैं...

-पीठ के दर्द को ठीक करता है।

-मसल्स का तनाव दूर करता है।

-महिलाओं के लिए ये आसन बेहद ही फायदेमंद होता है। ये ओवरी में ब्लड फ्लो (Blood Flow) बढ़ाता है, जिसके चलते पीरियड्स नियमित होते हैं।

-शरीर की थकान को दूर करे

-टिट्टीभासन के करने से पेट और इसके अंदरूनी तंत्र (Strengthening the stomach) को मजबूती मिलती है।

-आंतों के लिए बेहद ही लाभकारी है।

-पाचन शक्ति (Digestion Power) को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

-इस योग के करने से दिमाग शांत रहता है।

-इससे कूल्हों में लचीलापन भी आता है।

-इस योग के करने से सभी प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके चलते आप ज्यादा फर्टाइल होती हैं।

-गर्भवती महिलाओं (Yoga for pregnant women) के लिए भी फायदेमंद होता है। इस दौरान पेट और एब्डोमेन में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

-इस योग कर करने से गर्भवती महिलाओं के हिप्स, थाइस और पेल्विक एरिया की एक्सरसाइज होती है। जिसके चलते डिलीवरी आसानी से होती है।

टिट्टीभासन करने का तरीका

-इस योग को करने के लिए आराम की मुद्रा में बैठ जाएं।

-फिर अपने दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाएं।

-इसके बाद पैरों को मोड़कर घुटनों एवं तलवों को एक दूसरे से मिलाएं।

-अब आराम मुद्रा में बैठकर अपने हाथों से जांघों को ज़मीन से लगा लें।

-इसके बाद दोनों हाथों से पैर के तलवों को पकड़ लें।

-अपनी आंखों को बंद कर तितली की भांति अपने पैरों को हिलाएं।

-कुछ देर तक इस मुद्रा में रहने के बाद वापस आराम की मुद्रा में लौट आए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications