बेसन से मुंह धोने के फायदे : Besan Se Muh Dhone Ke Fayde

बेसन से मुंह धोने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
बेसन से मुंह धोने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

बेसन (besan) का उपयोग लोग अक्सर खाने के साथ-साथ त्वचा निखारने के लिए भी करते हैं। वे लड़कियां जिन्‍हें अपनी त्‍वचा से प्‍यार है वे अपने चेहरे को साबुन से नहीं बल्‍कि बेसन से धोना पसंद करती हैं। बेसन को आप दही, रोज वॉटर (rose water) या फिर हल्‍दी डाल कर भी प्रयोग कर सकती हैं। जहां साबुन में दुनिया भर के कैमिकल्‍स मिले होते हैं, वहीं बेसन बिल्‍कुल प्राकृतिक होता है। बेसन को चेहरे पर लगाने से चेहरे को कई फायदे मिलते हैं, आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में ।

बेसन से मुंह धोने के फायदे -

टैनिंग हटाए - चेहरे को साबुन से नहीं बल्‍कि बेसन से धोने पर चेहरे का रंग हल्‍का होता है और सन टैंनिग (sun taning) भी चली जाती है।

डेड स्‍किन हटाए - चेहरे पर बेसन का पेस्‍ट थोड़ी देर लगाने के बाद हल्‍के हाथों से रगड़ कर छुड़ा लें। इससे डेड स्‍किन (dead skin) साफ हो जाएगी।

चेहरे के रंग को निखारे - बता दें बेसन में ब्‍लीचिंग गुण होते हैं, जो कि त्‍वचा को प्राकृतिक तरीके से ब्‍लीच करता है।

मुंहासे दूर भगाए - अगर किसी के चेहरे पर मुंहासे की समस्या हो गई है तो ऐसे में आप अपने चेहरे को बेसन से धोएं। ऐसा करने से चेहरे पर निकले मुंहासे धीरे धीरे सूखने लगेंगे और चेहरा साफ नजर आने लगेगा।

गहरे दाग धब्‍बे मिटाए - इसमें मौजूद ब्‍लीचिंग तत्‍व चेहरे से दाग धब्‍बों को हल्‍का कर देते हैं इसलिये साबुन नहीं बेसन से चेहरा साफ करना शुरु कीजिये।

ब्‍लैकहेड मिटाए - अक्सर लोगों की नाक पर काफी सारे ब्‍लैकहेड्स (blackhead) होते हैं। ऐसे में इसे दूर करने के लिए बेसन से अच्‍छा घरेलू उपचार और कोई नहीं हो सकता।

पोर्स टाइट करे - अगर किसी के चेहरे के बडे़ पोर्स हो जाए तो वे देखने में काफी खराब लगते हैं। इसलिये उन्‍हें छोटा करने के लिये हमेशा बेसन पावडर लगाएं। कुछ ही दिनों में आप पाएंगी कि वह छोटे हो गए होंगे।

तेल हटाए - चेहरे पर साबुन लगाने से चेहरे का तेल गायब (oily skin) तो हो जाता है लेकिन चेहरा की नमी एक दम से गायब हो जाती है। ऐसे में बेसन पावडर का उपयोग करके ऐसा नहीं है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।