बेसन या सूजी क्या है वजन घटाने में अधिक मददगार, जानिये दोनों के फायदे 

बेसन या सूजी क्या है वजह घटाने में अधिक मददगार, जानिये दोनों के फायदे
बेसन या सूजी क्या है वजह घटाने में अधिक मददगार, जानिये दोनों के फायदे

बेसन और सूजी दोनों ही भारतीय किचन में उपयोग की जाने वाली सबसे जरूरी चीजों में से हैं। ये दोनों चीजों का उपयोग, खाने का कुछ न कुछ बनाने के इस्तेमाल के लिए हर घर में किया जाता है। जैसे कि लड्डू, हलवा, कढ़ी, रोटी और भी बहुत सारी चीजों को बनाने के उपयोग में किया जाता है। लेकिन अकसर ये देखा गया है कि लोग इस असमंजस में रहते हैं कि बेसन और सूजी में से कौन सी चीज वजन कम करने में मददगार हो सकती है। तो आइए जानते हैं इस लेख के जरिए कि कौन सी चीज है वजन को कम करने में लाभदायक।

बेसन या सूजी क्या है वजन घटाने में अधिक मददगार, जानिये दोनों के फायदे -Besan Ya Suji Kya Hai Vajan Ghatane Me Adhik Madadgar, Janiye Dono Ke Fayde In Hindi

एक रिसर्च के अनुसार 100 ग्राम बेसन में 387 कैलरी मौजूद होती है, वहीं 100 ग्राम सूजी में 360 कैलरी होती है। इन दोनों में कैलरी को लेकर ज्यादा अंतर नहीं है। इससे ये बात साफ होती है कि दोनों का ही उपयोग वजन कम करने में किया जा सकता है।

बेसन खाने के 4 फायदे - Besan Khane Ke 4 Fayde

बेसन में पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, जिंक, कॉपर जैसे तत्व पाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभकारी साबित होते हैं

बेसन के उपयोग से खून बढ़ता है - बेसन खाने से एनीमिया (Anemia) से छुटकारा पा सकते हैं। आप इसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसके सेवन से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही बेसन थकान को भी मिटाता है। बेसन में पाए जाने वाला फोलेट और आयरन खून की कमी को दूर करता है।

कैंसर से बचाव - बेसन में कैंसर (Cancer) रोधी गुण पाए जाते हैं। इसमें सैपोनिन्‍स नामक फाइटोकेमिकल होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मददगार साबित होते हैं।

बेसन है प्रेगनेंसी के लिए फायदेमंद - बेसन में फोलेट और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो कि प्रेग्नेंट (Pregnant) महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से प्रेग्नेंट महिला को कमजोरी नहीं होती।

उच्च रक्तचाप - (High Blood Pressure) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए बेसन का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बेसन में पोटेशियम पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

सूजी खाने के 4 फायदे - Suji Khane Ke 4 Fayde

सूजी में फाइबर, विटामिन बी, विटामिन ई, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन सी जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक साबित होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए सूजी - जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होने लग जाती है, लेकिन अगर आप सूजी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि सूजी में जिंक, विटामिन सी जैसे तत्व पाये जाते हैं।

एनर्जी बढ़ाए सूजी - सूजी के सेवन से कमजोरी और थकान कम महसूस होती है। जिन लोगों को अक्सर कमजोरी बनी रहती है उनको सूजी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सूजी में कई पोषक तत्व होते हैं। जैसे विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, प्रोटीन से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

हड्डियां होंगी मजबूत - हड्डियों (Bones) की कमजोरी के लिए सूजी का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सूजी में कैल्शियम मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती है।

वजन को कम करने में करे मदद - अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सूजी का सेवन करना न भूलें। क्योंकि सूजी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।