भीगे चने खाने के फायदे : Bheege Chane Khane Ke Fayde

भीगे चने खाने के फायदे (फोटो - myupchar)
भीगे चने खाने के फायदे (फोटो - myupchar)

बचपन से हर किसी की दादी-नानी सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाने की सलाह थी। मगर ऐसा क्यों कहा जाता था? क्या सच में रात को चने भिगाकर, उसे सुबह खाना इतना फायदेमंद है। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से आपको किसी ड्राई फ्रूट खाने के बराबर स्वास्थ्यवर्धक गुण प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि भीगे हुए चने खाने से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।

भीगे चने खाने के फायदे : Bheege Chane Khane Ke Fayde In Hindi

ब्लड शुगर के लिए - शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए चने के फायदे देखे जा सकते हैं। चना शरीर में अतिरिक्त ब्लड शुगर को दबाने का काम कर सकता है। दरअसल, मधुमेह का एक कारण अधिक भूख लगना भी है और चना भूख को कम करने का काम कर सकता है।

पाचन तंत्र सही रहता है - पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काबुली चना के फायदे बहुत हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चना पेट संबंधी समस्याओं जैसे गैस की परेशानी, कब्ज की शिकायत, डायरिया की समस्या व सख्त मल आदि को ठीक कर स्वस्थ पाचन को बढ़ावा दे सकता है । फाइबर कब्ज जैसी स्थितियों के अलावा कोलन कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है।

वजन कम करने के लिए - जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें चने का सेवन करना चाहिए। चने जो अत्यधिक भूख को नियंत्रित कर वजन घटाने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा चना फाइबर और प्रोटीन से भी समृद्ध होता है, जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan