बादाम (Almonds) खाने के फायदे तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे आपके सेहत को ज्यादा पहुंचते हैं। क्योंकि सूखे हुए बादाम के मुकाबले भीगे हुए बादाम ज्यादा हेल्दी होते हैं। भीगे बादाम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, विटामिन ए, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जानिए भीगे बादाम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
भीगे बादाम खाने के फायदे (Bhige Badam Khane Ke Fayde In Hindi)
पेट के लिए फायदेमंद
भीगे बादाम पेट के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। भीगे बादाम खाने से पेट संबंधी कई बीमारी दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना रात में 4 बादाम भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट उसका सेवन कर लेना चाहिए।
याददाश्त होती है तेज
भीगे बादाम दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए सुबह खाली पेट इसके सेवन से याददाश्त (Memory) तेज होती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
भीगे बादाम स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर
भीगे बादाम हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। भीगे बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का स्तर तेजी से कम होता है। इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया हो, तो उसे रोजाना सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।
ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल
भीगे बादाम का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रशर कंट्रोल होता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 4 भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
भीगे बादाम का सेवन करने से रोग-प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।