भीगे चने और बादाम खाने के 6 फायदे

भीगे चने और बादाम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे चने और बादाम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे चने (Soaked Gram) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी भीगे चने का बादाम (Almonds) के साथ सेवन किया है। भीगे चने और बादाम का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे चने और बादाम दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, भीगे चने और बादाम का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि भीगे चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, बादाम विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे चने और बादाम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगे चने और बादाम खाने के 6 फायदे-Bhige Chane Aur Badam Khane Ke Fayde In Hindi

हड्डियां होती है मजबूत

भीगे चने और बादाम का एक साथ हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे चने और बादाम दोनों ही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर बादाम और भीगे चने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम और भीगे चने में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन (hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

मांसपेशियां होती है मजबूत

भीगे चने और बादाम दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसलिए इस मिश्रण का सेवन करने से मांसपेशियां (Muscles) मजबूत होती है। साथ ही बादाम और भीगे चने का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको भीगे चने और बादाम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भीगे चने और बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भीगे चने और बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे चने और बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में और दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

भीगे चने और बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इस मिश्रण का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।