छोले का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं छोले खाने में जितने ही स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही पौष्टिक भी होते हैं। जी हां काबुली चने (Chickpeas) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काबुली चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं। साथ ही काबुली चने में विटामिन बी6, फोलेट, मैंगनीज, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप काबुली चने का भिगोकर खाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। तो आइए जानते हैं भीगे काबुली चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
भीगे काबुली चने खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Bhige Kabuli Chane Khane Se Milte Hai Ye Fayde In Hindi
कब्ज की समस्या होती है दूर
कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर भीगे काबुली चने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काबुली चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई और परेशानियां भी दूर होती है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भीगे काबुली चने का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काबुली चने में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
भीगे काबुली चने का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे काबुली चने में विटामिन के पाया जाता है और विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
भीगे काबुली चने फास्फोरस, थायमीन और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप भीगे काबुली चने का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) को कम करना चाहते हैं, तो आपको भीगे काबुली चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि काबुली चने फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
मांसपेशियां होती है मजबूत
भीगे काबुली चने का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे काबुली चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी होने पर भीगे काबुली चने का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काबुली चने आयरन (Iron) से भरपूर होते हैं और आयरन खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।