ब्लूबेरी के फायदे: Blueberry ke Fayde

फोटो- gyantokri
फोटो- gyantokri

ब्लूबेरी के लाभ बहुत ही कम लोग जानते हैं इसका उत्पादन ज्यादा ठंडे और सर्दी वाले इलाके में होता है। इस फल में कम कैलोरी होती है। ब्लूबेरी फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, और पोटेशियम से भरपूर होता है,जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: कमरकस के फायदे: Kamarkas ke Fayde

ब्लूबेरी के प्रकार-

ब्लूबेरी एक ऐसी फलस है जो एरिकेसी पैधे के परिवार से है।

रेबिटआई ब्लूबेरी- इस ब्लूबेरी में टिफब्लू, प्रीमियर, पाउडरब्लू बेरीज शामिल हैं।

हाईबश ब्लूबेरी- इस ब्लूबेरी में क्रोएशिया, जर्सी और मर्फी बेरीज शामिल हैं और ये बेरी जल्द पक जाती है।

ये भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट खाने के फायदे: Dark Chocolate Khane ke Fayde

ब्लूबेरी के फायदे-

वजन घटाने में फायदे- लोगों का बढ़ता मोटापा बीमारियों का कारण होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें एन्थोसायनिन पाया जाता है जो वजन को बढ़ने नहीं देता।

दिल की समस्या दूर करे- ब्लूबेरी में पॉलीफेनॉल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो दिल की समस्या दूर करती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है।

आंखों के लिए लाभकारी- अगर किसी को आंखों की समस्या हो रही है तो उसे दूर करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना लाभकारी होता है। इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है,जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

कैंसर से बचाए- ब्लूबेरी के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है, जिसमें से एक कैंसर है। इसमें टेरोस्टिलबिन पाया जाता है जो कैंसर को दूर रखता है।

हड्डियों के मजबूती- शरीर की हड्डियां अगर कमजोर हो जाएं तो व्यक्ति के लिए परेशानी हो जाती है। इससे बचने के लिए ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किस से मिलता है: vitamin e kis se milta Hai