Create

शरीर में खून की कमी से होने वाले नुकसान-Body Me Khoon Ki Kami Se Hone Vale Nuksan

शरीर में खून की कमी से होने वाले नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीर में खून की कमी से होने वाले नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर में खून की कमी के वजह से कई बड़ी बीमारियां हो सकती है। शरीर में खून की कमी होने की वजह से आपको एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो सकती है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होना। शरीर में खून की कमी होने के कई लक्षण होते हैं। लेकिन अगर ज्यादा दिन तक आपके शरीर में खून की कमी रही, तो आप किसी बड़ी बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं। जानिए शरीर में खून की कमी से होने वाले क्या-क्या नुकसान है।

शरीर में खून की कमी के लक्षण

  • कमजोरी महसूस होना
  • थकावट लगना
  • चिड़चिड़ापन
  • चक्कर आना
  • चेहरे का रंग पीला होना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • हाथ-पैर ठंडा रहना

शरीर में खून की कमी से होने वाले नुकसान (Body Me Khoon Ki Kami Se Hone Vale Nuksan In Hindi)

एनीमिया की शिकायत

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है। जिसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। एनीमिया में हीमोग्लोबिन का स्तर काफी कम हो जाता है।

सांस लेने में हो सकती है परेशानी

शरीर में खून की कमी होने पर ऑक्सीजन लेवल लो (Low Oxygen Level) हो जाता है। जिसकी वजह से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। साथ ही ऑक्सीजन लेवल लो होने की वजह से सांस संबंधी कई बीमारियां भी हो सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं होता

शरीर में खून की कमी होने पर ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही तरह से नहीं होता है। क्योंकि शरीर में अगर खून कम रहेगा, तो सभी अंगों तक सही तरह से खून नहीं पहुंच पाता है। जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं होता है।

कैंसर होने की बढ़ती है संभावना

शरीर में खून की कमी होने पर कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी हो सकती है। इसलिए शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा सही होना बहुत जरूरी होता है।

ब्लड प्रेशर की हो सकती है शिकायत

शरीर में खून की कमी होने पर रक्त कोशिकाओं में खून का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से आप ब्लड प्रेशर (Blood pressure) की बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है कमजोर

शरीर में खून की कमी होने की वजह से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन के शिकार हो सकते हैं।

सूजन की हो सकती है शिकायत

शरीर में खून की कमी होने पर मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से शरीर में सूजन की शिकायत भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment