बुखार तुरंत कैसे ठीक करें?

बुखार तुरंत कैसे ठीक करें (फोटो - sportskeeda hindi)
बुखार तुरंत कैसे ठीक करें (फोटो - sportskeeda hindi)

आजकल के इस बदलते मौसम की वजह से व्यक्ति के शरीर के रोग प्रतिरोधक छमता immunity में भी उतार–चढ़ाव होता रहता है। जिसके कारण कभी बुखार Fever , तो कभी शरीर में तेज दर्द Body Pain होना आदि हमारे शरीर को जकड़ने लगता है। लेकिन ऐसे में आप कुछ उपाय अपना सकते हैं, तो बहुत फायदेमंद होंगे। जानते हैं होने पर आपको तुरंत राहत दिलाने वाले उपाय।

बुखार तुरंत कैसे ठीक करें : Bukhar Turant Kaise Thik Kare In Hindi

लहसुन तेल का इस्तेमाल - बुखार की समस्या को दूर करने के लिए 4 से 5 लहसुन Garlic की कली को पीसकर उसमें सरसों का तेल मिलता लें और इसे अच्छे से गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल से पैरों के तलवों की मसाज करें।

तुलसी के पत्ते - तुलसी tulsi के पत्तों में एंटीसेप्टिक इंग्रीडिएंट्स पाया जाता है। इससे वायरस जैसे हानिकारक जीवों के आक्रमण से होने वाली रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर किसी को बुखार है, तो उसे 4 से 5 तुलसी के पत्तों को चाय के साथ उबाल लेना चाहिए। दिन भर में कम से कम 3 से 4 बार उस चाय को पिएं। आपको काफी आराम मिलेगा।

पानी पीते रहें - बुखार होने पर हमारे शरीर में पानी water की कमी होने लगती है। इसलिए ये हमेशा ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए अधिक से अधिक पानी पिएं।

शहद - शहद के सेवन से कई रोगों का इलाज करने में मदद मिलती है। शहद Honey में लौंग के पावडर को मिलाकर लेने से बुखार को कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।