चाय पीने के नुकसान: Chai peene ke nuksaan

फोटो: Gharelu Nuskhe
फोटो: Gharelu Nuskhe

चाय को आप कहीं भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अपने घर पर हैं तो आपको घर में बनी चाय ही पसंद आएगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय पीने से आपको नुकसान होता है। जी हाँ, ये बात चौंका सकती है लेकिन ये सच है। आपकी चाय पीने की आदत आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

ये भी पढ़ें: तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे: Tambe ke bartan mein paani peene ke fayde

चाय कई प्रकार की होती है जिसमें दूध वाली चाय, काली चाय, ग्रीन चाय एवं अन्य प्रकार की चाय शामिल है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें चाय में अदरक बहुत ज्यादा पसंद है या जिन्हें इलायची वाली चाय पसंद है। इस स्थिति में मुलेठी एवं तुलसी की पत्ती का इस्तेमाल करके भी लोग चाय बनाते हैं।

आप अगर ग्रीन चाय को छोड़ दें तो हर चाय में चीनी का इस्तेमाल होता है और चीनी शरीर के लिए कितनी कष्टकारक है ये किसी से छुपा नहीं है। चाय में किसी भी चीज की अधिकता आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। आइए आपको बताते हैं चाय से होने वाले वो नुकसान जो आपने नहीं सुने होंगे।

चाय पीने के नुकसान

पाचन तंत्र होता है कमजोर

पाचन तंत्र शरीर का सबसे जरूरी तंत्र है लेकिन जब आप चाय पीते हैं तो आप उसको ही सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार ये भी होता है कि लोगों को भूख लगना बंद हो जाती है। अगर आपका पाचन तंत्र सही है तो आपका शरीर भी एकदम फिट रहता है जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: कौन कौन से फल एक साथ नहीं खाना चाहिए: kaun kaun se fal ek saath nahin khana chahiye

दिल की सेहत को करे खराब

दिल की सेहत को खराब करने में भी चाय का एक अहम योगदान है। चाय पीते ही आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है। ये आपके शरीर को नुकसान देती है क्योंकि दिल को जरूरत से ज्यादा खून छोड़ना पड़ता है जिसकी वजह से कई बार खून से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं जो अच्छी बात नहीं है।

नींद कम आती है

आपने ये बात हर जगह सुनी होगी कि आपके शरीर को नींद पूरी मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको परेशानी पेश आती है और दिमाग भारी रहता है। दिमाग के साथ साथ शरीर भी भारी महसूस करता है और आपकी दिनचर्या बिगड़ जाती है। चाय को रात में ना पिएं वरना आपको नींद में परेशानी आएगी।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के फायदे: Khaana Khaane ke baad neembu paani peene ke fayde