चना खाने के फायदे : Chana Khane Ke Fayde

चना खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
चना खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

काला चना (Black chickpeas) सेहत के लिए बहुत लाबकारी होता है। बचपन से ही हमारी दादी-नानी सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाने की सलाह देती आ रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके सेवन से शरीर को बेशुमार ताकत मिलती है और शरीर से कई बीमारियां भी दूर होती है। आपको बता दें, काले चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मिनरल्स होते हैं। इसमें सभी तरह के विटामिन्स, फॉस्फोरस, पोटैशियम होता है।

चना खाने के फायदे : Chana Khane Ke Fayde In Hindi

1 . हीमोग्लोबिन बढ़ाता है - अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो ऐसे में उसे काला चना रोजाना खाना चाहिए। ये आयरन से भरपूर होता है। इसलिए ये शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है यानी खून की कमी को दूर करता है।

2 . शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है - काला चना डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें काफी फाइबर होता है, जो ब्‍लड में शुगर लेवल Blood sugar को कंट्रोल रखता है।

3 . कब्ज की समस्या दूर होती है - अगर किसी को कब्ज की समस्या होती है तो इसे दूर करने के लिए काला चना खाना लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जिसकी वजह से यह पचने में भी आसान होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती।

4 . दिल के लिए फायदेमंद - अगर आप काले चने का सेवन करते हैं तो ये दिल Heart के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होता है जो दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

5 . त्वचा के लिए - अगर आपको त्वचा skin से संबंधित कोई दिक्कत है तो इसके दूर करने के लिए काला चना बहुत फायदा करता है। अंकुरित चने खाने से स्किन पर चमक आती है।

6 . मांसपेशियों के लिए - इसमें प्रोटीन protein काफी होता है। इसलिए ये शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण और मांसपेशियों के विकास में मददगार है।

7 . बालों के लिए - हर कोई चाहता है कि उसके बाल Hair अच्छे हो, ऐसे में काला चना बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, ई होता है। कमजोर बाल और झड़ते बालों से छुटकारा पाने में ये मददगार है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications