चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे-Chehre Par Besan Lagane Ke Fayde

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेसन (Besan) स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। बेसन में एंटीबैक्‍टीरियल (Anti-Bacterial) और एंटीऑक्सिडेंट (Anti-Oxidant) जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। जिससे त्वचा (Skin) संबंधी बीमारियां दूर होती है। बेसन का फेस पैक या उबटन लगाने से स्किन पर निखार आता है। साथ ही बेसन स्किन की गदंगी को भी साफ करता है। जानिए चेहरे पर बेसन लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे (Chehre Par Besan Lagane Ke Fayde In Hindi)

चेहरे की गदंगी होती है साफ

बेसन में एंटीबैक्‍टीरियल तत्‍व पाए जाते है। जो स्किन को बैक्टीरिया या फंगस से बचाते है। इसलिए अगर कोई चेहरे पर बेसन लगाता है। तो इससे त्वचा की गदंगी दूर होती है।

पिंपल्स की शिकायत होती है दूर

पिंपल्स की शिकायत तो आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर कोई बेसन में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाता है, तो इससे पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है।

त्वचा पर आता है ग्लो

बेसन का फेस पैक त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना बेसन का फेस पैक चेहरे पर लगाता है, तो इससे त्वचा पर निखार (Glowing Skin) आता है।

ऑयली स्किन वालों के लिए फायदेमंद

ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों के लिए बेसन काफी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर ऑयली स्किन वालों के चेहरे पर पिंपल्स की शिकायत देखने को मिलती है। इसलिए अगर कोई नियमित रूप से चेहरे पर बेसन का पैक लगाता है,तो इससे त्वचा में मौजूद अधिक तेल की मात्रा कम हो जाती है।

डेड स्किन सेल्स होते हैं खत्म

चेहरे से डेड स्किन सेल्स (Dead skin cells) को हटाने के लिए बेसन काफी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए बेसन के पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर छोड़ देना चाहिए। फिर जब वह सूख जाएं, तो गुनगुने पानी से धो लेना चाहिए।

त्वचा पर बनी रहती है नमी

सर्दियों के मौसम से स्किन काफी रूखी (Dry Skin) हो जाती है। लेकिन बेसन के इस्तेमाल से आप स्किन को मॉइस्चराइज कर सकते हैं। इसको लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है। इसके लिए आप चाहे तो नहाने के समय साबुन की जगह बेसन का उबटन इस्तेमाल कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।