चेहरे पर चीनी लगाने के फायदे : Chehre Par Chini Lagane Ke Fayde

चेहरे पर चीनी लगाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
चेहरे पर चीनी लगाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा देखने में अच्छी लगे। जिसके लिए लोग कई चीजों का उपयोग भी करते हैं। ऐसे में आप अपनी त्वचा पर चीनी (Sugar on skin) लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर मुंहासों के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। चीनी का अधिक सेवन बेशक सेहत के लिए सही नहीं, लेकिन इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं त्वचा के लिए चीनी (Sugar Benefits for Healthy Skin) के फायदे।

चेहरे पर चीनी लगाने के फायदे

1 . चेहरे के बंद पोर्स में छिपी गंदगी बहार निकालने के लिए चीनी और दही (curd) को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद धीरे-धीरे चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा (skin)पर चमक और ग्लो आता है।

2 . नींबू का रस भी चीनी में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू चेहरे की त्वचा को साफ करती है। एक चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और मसाज करें।

3 . त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स साफ करने के लिए शुगर स्क्रब से चेहरे पर मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा खिल उठती है। चीनी में नींबू (lemon) का रस और ऑलिव ऑयल आधा चम्मच डालें और मिक्स करें। 2 मिनट तक मालिश करें और फिर चेहरा साफ कर लें।

4 . अगर किसी से चेहरे पर दाग या फिर निशान हैं, तो ऐसे में मोटे दाने वाली चीनी 1 चम्मच लें। इसमें थोड़ी मात्रा में बादाम का तेल (almond oil), शहद (honey) , कॉफी (coffee) मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे निशान पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो उस पर भी ये पेस्ट लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment