चेहरे पर घी लगाने के फायदे- Chehre Par Ghee Lagane Ke Fayde

चेहरे पर घी लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर घी लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

घी (Ghee) का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि घी सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। घी के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है। घी में कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो चेहरे पर नमी बनाए रखते हैं। घी में एंटी-आक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए इससे त्वचा (Skin) संबंधी बीमारियां दूर होती है। जानिए चेहरे पर घी लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चेहरे पर घी लगाने के फायदे (Chehre Par Ghee Lagane Ke Fayde In Hindi)

चेहरे का रूखापन होता है खत्म

सर्दियों के मौसम में अक्सर कर त्वचा रूखी (Dry Skin) हो जाती है। जिसकी वजह से बेजान लगने लगती है। लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से रात को सोते समय चेहरे पर घी लगाते हैं, तो इससे चेहरे का रूखापन खत्म हो जाता है।

डार्क सर्कल होते हैं खत्म

आजकल ज्यादातर लोगों को डार्क सर्कल (Dark Circle) की शिकायत देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से आंखों के नीचे काले घेरे पर घी लगाते हैं, तो डार्क सर्कल की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

दाग-धब्बों से मिलता है छुटकारा

घी चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने में भी काफी फायदेमंद साबित होता है। अक्सर कर पिंपल्स हो जाने की वजह से चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रात को सोते समय चेहरे पर घी लगाते हैं, तो दाग धब्बे ठीक हो सकते हैं।

चेहरे की चमक बढ़ती है

चेहरे पर घी लगाने से चेहरे की चमक (Glowing Skin) भी बढ़ती है। अगर कोई रोजाना नियमित रूप से घी में हल्का सा पानी मिलाकर चेहरे पर मसाज करता है, तो इससे चेहरे की चमक बढ़ जाती है।

होंठों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों के होंठ फटने लगते हैं। लेकिन अगर कोई रोजाना रात में होंठ पर घी लगाकर सोता है, तो इससे होंठ फटने की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।