चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और नुकसान-Chehre Par Nariyal Tel Lagane Ke Fayde Aur Nuksan

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

जितना जरूरी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होता है, उतना ही जरूर स्किन (Skin) की देखभाल करना भी होता है। स्किन की सही तरह से देखभाल न करने की वजह से कई तरह के स्किन संबंधी (Skin Problems) परेशानियां हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप नारियल का तेल (coconut oil) अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी परेशानियां तो दूर होती ही है, साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है। नारियल का तेल न सिर्फ बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, बल्कि यह स्किन के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड, लिनोलेइक एसिड, विटामिन ई और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए नारियल का तेल एक तरह से सिरम का काम करता है। लेकिन चेहरे पर नारियल तेल लगाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए चेहरे पर नारियल तेल लगाने के क्या फायदे और नुकसान हैं।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और नुकसान (Chehre Par Nariyal Tel Lagane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे

त्वचा पर बनी रहती है नमी

मौसम बदलने की वजह ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है। जिसकी वजह से त्वचा बेजान लगने लगती है। लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोते समय चेहरे पर नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर नमी बरकरार रहती है। क्योंकि नारियल तेल त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर (Moisturizer) का काम करता है।

दाग धब्बे होते हैं दूर

आजकल ज्यादातर लोगों के चेहरों पर दाग धब्बों की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोते समय चेहरे पर नारियल तेल से 5-10 मिनट मसाज करते हैं, तो इससे दाग धब्बों की शिकायत दूर हो जाती है।

त्वचा बनी रहती है मुलायम

नारियल तेल चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम (Soft Skin) बनी रहती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले नारियल तेल से मसाज करना चाहिए। फिर सुबह चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए।

चेहरे पर आता है ग्लो

नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो (Glowing Skin) आता है। क्योंकि नारियल तेल में विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे चेहरा चमकदार बनती है।

झुर्रियों की शिकायत होती है दूर

नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि नारियल के तेल में एंटी एजिंग गुण होते हैं। इसलिए अगर आप नारियल का तेल चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों की शिकायत दूर होती है।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान

स्किन एलर्जी की हो सकती है शिकायत

नारियल तेल सर्दियों के मौसम में स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर नारियल तेल का अधिक मात्रा में गर्मी में इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन एलर्जी (Skin Allergy) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि नारियल तेल गर्म होता है।

चेहरे पर बाल की शिकायत हो सकती है

चेहरे पर नारियल तेल ज्यादा लगाने की वजह से चेहरे पर बाल हो सकते हैं। इसी वजह से स्किन पर अधिक मात्रा में नारियल तेल नहीं लगाना चाहिए।

पिंपल्स की हो सकती है शिकायत

नारियल का तेल अधिक मात्रा में लगाने से पिंपल्स (Pimples) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि नारियल का तेल गर्म होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

चेहरा लाल पड़ सकता है

गर्मी के मौसम में नारियल का तेल अधिक मात्रा में चेहरे पर लगाने से चेहरा लाल पड़ सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में अधिक मात्रा में नारियल का तेल नहीं लगाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।