रोजाना चबाएं नीम की पत्तियां, स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद 

रोजाना चबाएं नीम की पत्तियां, स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद
रोजाना चबाएं नीम की पत्तियां, स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद

नीम (Neem) के पेड़ के बहुत से गुण होते हैं। नीम जितना कड़वा होता है, उसके फायदे भी उतने ही देखने को मिलते हैं। नीम की जड़ से लेकर पत्तियों तक सभी बहुत फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में नीम के बहुत सारे फायदे देखे गए हैं। नीम में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फैट, अमीनो एसिड, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, टैनिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है। ये सभी पोषक तत्व हमारे लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर आप नीम की पत्तियों को रोजाना चबाएंगे, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदे दे सकती है। आगे लेख में हम जानेंगे इन्हीं स्वास्थ्य फायदों के बारे में-

youtube-cover

रोजाना चबाएं नीम की पत्तियां, स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद Chew neem leaves daily, very beneficial for health in hindi

डायबिटीज (Diabetes) की समस्या में नीम की पत्ती बहुत फायदेमंद होती है। नीम की पत्ती का अगर हर सुबह सेवन किया जाए, तो ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। नीम में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है।

कैंसर (cancer) की रोकथाम के लिए नीम की पत्ती के बहुत से फायदे होते हैं। नीम की पत्तियां कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं देती हैं और शरीर से फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में सहायक होती हैं। यही वजह है कि इसे खाने से खून साफ होता है, जिससे कैंसर से बचाव होता है।

इम्यूनिटी (immunity) बढ़ाने में नीम की पत्ती बहुत मददगार होती है। रोजाना खाली पेट नीम की पत्ती चबाई जा सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

नीम की पत्ती पाचन (digestion) के लिए भी बहुत लाभकारी होती हैं। इसके सेवन से पेट के अल्सर, गैस, जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नीम के सेवन से शरीर के सभी टॉक्सिन toxin बाहर निकलते हैं। जिससे ये सभी बीमारियों को ठीक करता है।

नीम की पत्ती के सेवन से गठिया (arthritis), मलेरिया Malaria, पेट के कीड़े और संक्रमण जैसी परेशानियों से भी निजात मिल जाता है। हर सुबह खाली पेट आप इसका सेवन कर सकते हैं।

नीम के पत्तों का सेवन करने से चेहरे में होने वाले मुहांसे (pimples) भी ठीक करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, अगर आपको मुहांसे नहीं भी हैं, तो ये आपको मुंहासे होने से बचाएगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications