चिरौंजी के 4 फायदे और 3 नुकसान

चिरौंजी के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
चिरौंजी के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

ड्राईफ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। फिर चाहे वो काजू, बादाम और किशमिश जैसी चीजें ही क्यों न हो। हीं चिरौंजी एक ऐसा ड्राईफ्रूट्स है जो कई गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर करने में प्रभावी होता है। यह अन्य ड्राईफ्रूट्स की तरह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी दूर कर सकता है। आइए जानते हैं चिरोंजी फायदे और नुकसान के बारे में-

चिरौंजी के 4 फायदे और 3 नुकसान : Chironji Ke 4 Fayde Aur 3 Nuksan In Hindi

सिरदर्द से राहत पाने के लिए - अगर किसी व्यक्ति को सर्दी-जुकाम की परेशानी की वजह से सिरदर्द की समस्या हो रही है तो इसे दूर करने के लिए चिरौंजी का सेवन किसी जा सकता है। अगर आपको सिदर्द हो रहा है तो इसके लिए 1 चम्मच दूध में 10 से 15 चिरौंजी डालकर इसे पीस लें। अब इस लेप को अपने माथे पर लगाएं। इससे सिरदर्द को कम किया जा सकता है।

शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए - चिरौंजी का सेवन आपकी शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकता है। इसके लिए 1 गिलास दूध में 1 चम्मच चिरौंजी पीसकर डाल दें। अब इस ड्रिंक को पिएं। नियमित रूप से सोने से पहले दूध और चिरौंजी का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी से राहत मिल सकती है।

पाचन दुरुस्त करता है - पाचन Digestion को स्वस्थ रखने के लिए आप चिरौंजी का सेवन करें। खासतौर पर पाचन की गड़बड़ी को दूर करने के लिए चिरौंजी का तेल काफी लाभकारी हो सकता है। अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो इसे आप खिचड़ी, दलिया या फिर अन्य चीजों में मिक्स करके खाएं। इसके अलावा आप सूखे मेवे की तरह भी चिरौंजी का सेवन कर सकते हैं।

एलर्जी दूर करने के लिए - चिरौंजी का सेवन स्किन एलर्जी को दूर करने में प्रभावी होता है। इसके साथ ही यह स्किन skin से कील-मुंहासों की समस्या को भी दूर कर सकता है। इसके लिए आप चिरौंजी का पेस्ट तैयार करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

चिरौंजी के नुकसान -

अधिक मात्रा में चिरौंजी का सेवन करने से दिल की धड़कनें तेज हो सकती हैं।

ज्यादा चिरौंजी खाने से दस्त की परेशानी बढ़ सकती है।

चिरौंजी खाने से डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।