चोकर युक्त आटा खाने के 6 फायदे

चोकर युक्त आटा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चोकर युक्त आटा खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गेंहू के आटे को छानकर उसके चोकर को ज्यादातर लोग निकाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं चोकर (Bran) मिक्स आटे की रोटी का सेवन सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि चोकर भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चोकर युक्त आटे की रोटी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि चोकर में कैल्शियम, विटामिन बी, वसा, प्रोटीन, रेशा, पोटेशियम, जिंक, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई, आयरन, और सोडियम जैसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं चोकर युक्त आटा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चोकर युक्त आटा खाने के 6 फायदे-Chokar Yukt Aata Khane Ke Fayde In Hindi

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर चोकर युक्त आटे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चोकर युक्त आटा फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको चोकर युक्त आटे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चोकर युक्त आटा खाने से पेट लंबे समय तर भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए चोकर युक्त आटे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चोकर युक्त आटे में नियासिन पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए चोकर युक्त आटे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

चोकर युक्त आटा मैग्नीशियम से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

हड्डियां होती है मजबूत

चोकर युक्त आटे का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चोकर में फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now