कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में दिखने लगते हैं लक्षण- Cholesterol Badhne Par Body Ke In Hisso Me Dikhne Lagte Hai Lakshan

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में दिखने लगते हैं लक्षण(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में दिखने लगते हैं लक्षण(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान हैं। उन्हीं में से एक हार्ट की बीमारी हैं। हार्ट (Heart) की बीमारी आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। हार्ट की बीमारी का सबसे बढ़ा कारण शरीर में बढ़ता खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। एक होता है गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol), जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है और दूसरा होता है बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol), जो हार्ट की बीमारी का कारण बनता है। बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक (Stroke) के जोखिम को बढ़ाता है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के कई हिस्सों में लक्षण दिखने लगते हैं। अगर आप समय रहते सर्तक हो जाएंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। जानिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपका शरीर कैसे संकेत देता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या होता है

बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) बढ़ने पर नसों में खून जमने लगता है और जब वह काफी ज्यादा बढ़ जाता है, तो उसे ब्लॉक कर देता है, जिसकी वजह से खून का प्रभाव शरीर में सही तरीके से नहीं हो पाता है। ज्यादातर कोलेस्ट्रॉल दिल और दिमाग वाली नसों पर असर दिखाता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में दिखने लगते हैं लक्षण (Cholesterol Badhne Par Body Ke In Hisso Me Dikhne Lagte Hai Lakshan In Hindi)

आंखों में पीले रंग का फैट जमा होना

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण आंखों में भी दिखाई देते हैं। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ गया होगा, तो आंखों के ऊपर या कोने में पीले रंग का फैट जमा हो जाता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों की पुतली के नीचे या ऊपर एक रिंग जैसा दिखाई देता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य लक्षणों में से एक है।

पैरों और एड़ियों में दर्द होना

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण पैरों में भी दिखाई देते हैं। अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, तो पैरों (Leg) और एड़ियों में अक्सर दर्द महसूस होता है। साथ ही अगर अक्सर आपके हाथ पैर ठंडे रहने लगे तो भी आप सर्तक हो जाएं। यह भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक लक्षण है।

थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा थकान और कमजोरी (Weakness) महसूस होने लगी हो, तो यह भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की तरफ संकेत देता है।

त्वचा और नाखून का रंग बदलना

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा (Skin) और नाखून (Nail) का रंग भी बदलने लगता है। क्योंकि शरीर में ब्लड फ्लो सही तरह से नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से त्वचा के रंग सामान्य नहीं रहते हैं।

वजन अचानक से बढ़ना

वजन का अचानक से बढ़ना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण होते हैं। अगर अचानक से आपका वेट (Weight) तेजी से बढ़ने लगे तो भी आप सर्तक हो जाएं। यह सभी लक्षण बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की ओर ही इशारा करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now