कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज-Cholesterol Kam Karne Ka Ramban Ilaaj

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज (फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज (फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट संबंधी कई बीमारियां हो सकती है। बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की वजह से हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया हो, उनको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उनको अपने आहार में ऐसे चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में आ सकें। जानिए कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने का रामबाण इलाज क्या है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण

  • सांस फूलना
  • थकान महसूस होना
  • चक्कर आना
  • अचानक से वजन बढ़ना
  • हाथों पैरों का सुन्न होना

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज ( Cholesterol Kam Karne Ka Ramban Ilaaj In Hindi)

लहसुन का सेवन

अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया हो, तो उसके लिए लहसुन (Garlic) का सेवन फायदेमंद साबित होता है। रोजाना सुबह-शाम लहसुन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को आसानी से कंट्रोल करता है।

मेथी का पानी पिएं

मेथी का पानी भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम करता है। क्योंकि मेथी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। इसके लिए रोजाना एक कप मेथी के पानी का सेवन करना चाहिए।

सेब का सिरका पिएं

सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी लाभदायक साबित होता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया हो, तो उसको रोजाना सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।

नींबू का सेवन करें

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी बढ़ गया हो, तो उसे अपने आहार में रोजाना नींबू (Lemon) का सेवन करना चाहिए। नींबू के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल तेजी से कम होता है। क्योंकि नींबू में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो खाने की थैली में कोलेस्ट्रॉल के प्रवाह को रोकने का काम करते हैं।

सेंधा नमक खाएं

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा होता है, उन लोगों को साधारण नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बल्कि उन लोगों को सेंधा नमक (Sendha Namak) का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि साधारण नमक के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।

अर्जुन की छाल का काढ़ा पिएं

अर्जुन की छाल के मदद से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी बढ़ गया हो, तो उसे रोजाना अर्जुन के छाल का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। अर्जुन की छाल का काढ़ा बैड कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम करने में लाभदायक साबित होता है।

आंवला और एलोवेरा का जूस पिएं

आंवला (Amla) और एलोवेरा (Alovera) का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया हो,तो उसे रोजाना सुबह खाली पेट आंवला और एलोवेरा के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।

मछली का तेल

मछली का तेल (Fish Oil) कोलेस्ट्रॉल के लेवल काफी हद तक नियंत्रित करता है। क्योंकि मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर का कम करता है।

खट्टे फलों का करें सेवन

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा होता है, उन लोगों को हमेशा खट्टे फलों (Citrus) जैसे संतरा, अंगूर इनका सेवन करना चाहिए। खट्टे फलों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

रोजाना सुबह-शाम पैदल चलें

अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हो, तो उनको रोजाना कम से कम सुबह-शाम 30 मिनट टहलना (Walk) चाहिए। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का यह सबसे रामबाण इलाज माना जाता है। क्योंकि सुबह-शाम टहलने की वजह से शरीर में फैट नहीं जम पाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।