कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये 5 स्मूदी

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये स्मूदी(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये स्मूदी(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। लेकिन शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फलों और सब्जियों से बनी स्मूदी (Fruits and Vegetables Smoothie) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि फल और सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर के गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही फलों और सब्जियां से बनी स्मूदी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन-कौन सी स्मूदी का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये 5 स्मूदी-Cholesterol Kam Karne Ke Liye Piye Ye Smoothie In Hindi

एवोकाडो की स्मूदी

एवोकाडो की स्मूदी (Avocado smoothie) का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो की स्मूदी में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

पालक की स्मूदी

अगर आपको शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना है, तो आपको पालक की स्मूदी (Spinach smoothie) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पालक में ल्‍यूटेन और कारोटेनॉइड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और इससे हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

अंगूर की स्मूदी

शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए अंगूर की स्मूदी (Green Grapes smoothie) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम के गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

खीरे की स्मूदी

खीरे की स्मूदी (Cucumber smoothie) का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरे में पैक्‍ट‍िन होता है ज‍िससे बैड कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर घटता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

भिंडी की स्मूदी

भिंडी की स्मूदी (Lady Finger smoothie) का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भिंडी की स्मूदी फाइबर से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप भिंडी की स्मूदी का सेवन करते हैं, तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava