चुकंदर खाने के 8 चमत्कारी फायदे

चुकंदर खाने के चमत्कारी फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चुकंदर खाने के चमत्कारी फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चुकंदर (Beetroot) का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, विटामिन बी6 पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। आप चुकंदर का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे सलाद के रूप में या फिर आप चुकंदर का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं चुकंदर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

चुकंदर खाने के 8 चमत्कारी फायदे-Benefits Of Eating Beetroot In Hindi

खून की कमी होती है दूर

चुकंदर का सेवन खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें आयरन (Iron) पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

पेट संबंधी बीमारी होती है दूर

चुकंदर का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

स्किन पर आता है ग्लो

चुकंदर का सेवन सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से स्किन पर ग्लो भी आता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

चुकंदर विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर चुकंदर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि चुकंदर में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

लिवर के लिए लाभदायक

लिवर (Liver) शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है। चुकंदर का रोजाना सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है। यह लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको चुकंदर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चुकंदर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए चुकंदर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava