लगातार सीने का दर्द बन सकता है परेशानी, आज ही अपनाएं ये उपाय

लगातार सीने का दर्द बन सकता है परेशानी, आज ही अपनाएं ये उपाय
लगातार सीने का दर्द बन सकता है परेशानी, आज ही अपनाएं ये उपाय

सीने में दर्द का कारण सिर्फ ये नहीं होता है कि हार्ट अटैक। इसके पीछे कई कारण छुपे हो सकते हैं। हां, कभी-कभी यह चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार छाती में दर्द होना हार्ट अटैक ही हो। छाती में दर्द के कारण और भी हो सकते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर चेस्ट पेन किन-किन कारणों से होता है और इसका इलाज क्या है। अचानक सीने में दर्द (chest pain) होना अन्य बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द, एसिड रिफ्लक्स, एसिडिटी, हार्ट अटैक, सीने में दर्द के कारण हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं सीने में दर्द होने पर क्या उपाय किया जा सकता है।

लगातार सीने का दर्द बन सकता है परेशानी, आज ही अपनाएं ये उपाय- Constant chest pain can become a problem, adopt these measures today In Hindi

लहसुन है कारगर उपाय (Garlic is an effective remedy) - सीने के दर्द में लहसुन बहुत ही ज्यादा कारगर उपायों में से एक है। दरअसल लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। यही नहीं अगर किसी प्रकार का हार्ट में ब्लॉकेज होता है। उसे भी लहसुन के सेवन से ठीक किया जा सकता है। लहसुन का सेवन आप कैसे करें- इसके लिए एक कप पानी में 3 कलियां लहसुन की लें और उसे अच्छे से गैस पर रख कर गर्म करें। जब पानी बॉयल होने लगे तो इसे उतार कर, इसमें 5 से 6 बूंद नींबू की डालकर इसका सेवन करें। इसके सेवन से बहुत जल्दी आपको आराम मिलेगा।

2. तुलसी चबाएं (Chew basil) - अगर आपके सीने में दर्द बना रहता है, तो इसके उपाय के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 4 से 5 तुलसी की पत्तियों को चबाएं। इससे सीने के दर्द में ,भारीपन व दबाव से आराम मिलेगा। यही नहीं आप इसका काढ़ा बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी बहुत लाभ मिलेंगे।

विटामिन D (Vitamin D) - कई बार विटामिन D की कमी से भी सीने में दर्द हो सकता है। हर बार यह दर्द किसी हृदय रोग के कारण नहीं होता है। इसके उपाय के लिए आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन D लें। विटामिन डी की कमी को जानने के लिए जांच करवाना जरूरी होता है। सुबह की धूप लेने के अलावा, दूध, मछली, अंडे, मशरूम आदि के सेवन से फायदे मिलते हैं

नींबू का करें सेवन - नींबू (Lemon) के सेवन से न सिर्फ विटामिनC मिलता ही बल्कि इससे बॉडी डिटॉक्स भी किया जाता है। अगर आपको सीने में अधिकतर दर्द बना रहता है। तो इसके लिए गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ कर पीएं। इसके सेवन से सीने के दर्द में आराम मिलेगा। लेकिन, अगर ये दर्द बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर से संपर्क भी जरूर करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki