साबुत धनिया के फायदे और नुकसान

साबुत धनिया के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
साबुत धनिया के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

साबुत धनिया (Whole Coriander) के शरीर को बहुत फायदे होते हैं। धनिया में मौजूद पोटैश‍ियम, कैल्‍श्यिम, विटामिन C और मैग्‍नीजियम हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। इसका सेवन कई शरीरिक लाभ प्रदान करता है। धनिया वजन कम करने या नियंत्रित रखने में मदद करता है। धनिया की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से एसिडिटी, गैस बनना, पेट में जलन में राहत मिलती है। ब्लड ग्लूकोस लेवल का अनियंत्रित होना, कोलेस्ट्रॉल की अस्थिरता, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं में साबुत धनिया बहुत लाभकारी है। लेकिन किसी भी चीज़ का अधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है। इस लेख में हम साबुत धनिया के फायदे और नुकसान बताने जा रहे हैं, जानने के लिए आगे पढ़ें।

साबुत धनिया के फायदे और नुकसान (Sabut Dhaniya Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

साबुत धनिया के फायदे : Sabut Dhaniya Ke Fayde In Hindi

1. साबुत धनिया के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करना आसान हो जाता है। दिल की बीमारी वाले लोगों को धनिया का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम की जा सकती है।

2. वजन कम करने के लिए साबुत धनिया का सेवन लाभदायक है। इसके लिए साबुत धनिया को पानी में डालकर उबाल लें और छान कर पिएं। इसे वजन कम करने में मदद मिलेगी।

3. जिन लोगों को पेट से संबंधित कोई परेशानी होती है उनके लिए धनिया का सेवन फायदेमंद होता है। पेट दर्द में धनिये के सेवन से राहत मिलती है। जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी है उन्हें धनिया के साथ-साथ जीरा, चाय पत्ती और शक्कर डालकर पका लेना चाहिए। इस पानी को पीने से एसिडिटी में आराम मिलता है।

4. साबुत धनिया डायबिटीज में आराम देता है। जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है उन्हें इसका पानी पीना चाहिए। इसे पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा सही रहती है, जिससे डायबिटीज नियंत्रण में रहती है।

साबुत धनिया के नुकसान : Sabut Dhaniya Ke Nuksan In Hindi

1. धनिया का सेवन ब्लड शुगर को कम कर सकता है। ऐसे में लो ब्लड शुगर की समस्या भी हो सकती है। धनिया का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर को लो कर सकता है। ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर धनिया के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

2. धनिया के बीज में ड्यूरेटिक (मूत्रवर्धक) प्रभाव होता है। इसलिए, अत्यधिक मात्रा में इसका पानी पीने से बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो सकती है।

3. धनिया के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है, जो लोग मगवोर्ट एलर्जी (मगवोर्ट पौधों से होने वाली एलर्जी) से ग्रसित हैं, उन्हें धनिया से एलर्जी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।