दही खाने के नुकसान

दही खाने के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
दही खाने के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

दही curd का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है. जो व्यक्ति की हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दही में प्रोबायोटिक होते है जो आंत में गुड बैक्टीरियां को बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं अगर दही का सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी high bp की परेशानी को कम कर देता है। लेकिन इसका अधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। जानते हैं दही खाने के नुकसान।

youtube-cover

दही खाने के नुकसान : Curd Side Effects In Hindi

अर्थराइटिस की परेशानी - दही का सेवन करना हड्डियां और दांतों के लिए अच्छा होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। अगर अर्थराइटिस का मरीज दही का सेवन करता है तो दर्द की समस्या अधिक बढ़ सकती है।

अस्थमा के मरीज - जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उनके लिए दही का सेवन नुकसानदायक होता है। इसे खाने से सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप अस्थमा के मरीज है तो दही खाने से परहेज करना चाहिए।

एसिडिटी की समस्या - अगर किसी को एसिडिटी की समस्या रहती है तो उन्हें दही का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर से रात को दही बिल्कुल न खाएं। ऐसा करने से अपच की समस्या बढ़ सकती हैं।

शरीर में तेजाब बनाता है दही - अगर किसी व्यक्ति के शरीर में बहुत जल्दी तेजाब बनता है, उन लोगों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह एसिडिटी Acidity की दिक्कत को और बढ़ा देती है. जिन लोगों को एसिडिटी की प्रोब्लम है दही का सेवन किसी खाद्य पदार्थ के साथ मिला कर नहीं करना चाहिए. जानकारों का मानना है कि दो प्रस्पर विरोधी खाद्य पदार्थ एसिडिटी पैदा कर सकते हैं.

फ्लू को बिगाड़ सकता है दही - जिन लोगों को अक्सर कोल्ड cold और फ्लू flu की समस्या रहती है, उन लोगों को दही curd के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही का सेवन कफ की समस्या को बढ़ा सकता है और गले में जलन पैदा कर सकता है।

गले की समस्या हो सकती है - कुछ लोगों में देखा गया है कि दही खाने से गला दुखने लगता है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ दही के सेवन से बचाना चाहिए। अगर आप इसे अपनी डाइट में रखना चाहते हैं तो इसका उपयोग दोपहर में ही करें और ध्यान रहे ताजी दही का इस्तेमाल करें।

लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या - अगर कोई व्यक्ति लैक्टोज इनटॉलरेंस के मरीज हैं तो उसे दही के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को दूध और दही नहीं पचता है। ऐसे में दही का सेवन करते हैं तो डायरिया और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications