देसी घी के फायदे: desi ghee ke fayde

फोटो: Lybrate
फोटो: Lybrate

देसी घी खाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी ना सिर्फ धार्मिक मान्यता है बल्कि ये भी माना जाता है कि इसके सेवन से आपको कई प्रकार की बीमारियों से आराम मिलता है। सेहत के लिए जरूरी देसी घी को आप चाहें तो बाजार से ला सकते हैं वरना इसे घर पर भी बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: वृद्धिवाधिका वटी के फायदे: vridhivadhika vati ke fayde

घर पर बनाए गए देसी घी की बात ही अलग है और उसकी वजह ये है कि इससे आपकी सेहत को काफी लाभ होता है। आप ये नहीं बता सकते हैं कि मार्केट में मिलने वाला देसी घी कैसा है और उसको बनाते समय कितनी सफाई और शुद्धता रखी गई है जो घर पर बनाए गए घी के दौरान संभव है।

ये भी पढ़ें: गोरख मुंडी के फायदे: gorakh mundi ke fayde

हर इंसान को घर में सेहतमंद खाना मिलता है और सेहतमंद खाना खाना ही आपके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं देसी घी के वो फायदे जो इस बात को साबित करते हैं कि आप देसी घी के माधयम से कई बीमारियों को दूर और अच्छी सेहत को अपने पास रख सकते हैं।

देसी घी के फायदे

पाचन करे ठीक

अगर आपके पाचन में कोई परेशानी पेश आ रही है तो आप देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप ब्यूटिरिक एसिड को काम करने का मौका देते हैं जो पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करने का काम करता है। वैसे भी आयुर्वेद में पेट नरम रखने की बात कही जाती है जो देसी घी से संभव है।

ऊर्जा का स्तर बढ़ाए

आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर अगर बढ़ा हुआ रहता है तो वो आपके लिए अच्छा है। शरीर में ऊर्जा के लिए आपके खाने को सही तरह से टूटना चाहिए वरना पेट में गर्मी या गैस बन सकती है। जब ये भोजन सही तरीके से कार्य करता है तो आपको ऊर्जा मिलती है और देसी घी उसे बढ़ाने में मदद करता है।

शांत मन के लिए खाएं देसी घी

आपने सर में तेल को कई बार लगाया होगा पर क्या कभी सर पर घी लगाया है? ऐसा माना जाता है कि घी को लगाने से सर को शांति मिलती है और इंसान को बेहद अच्छा अनुभव होता है। एक इंसान के लिए ये एक बड़ी जरूरी चीज है क्योंकि ठंडा दिमाग ही खुशियों का बसेरा है।

ये भी पढ़ें: मसूर की दाल खाने के फायदे: masoor ki daal khane ke fayde

Edited by Amit Shukla