धनिया और जीरा का पानी पीने के फायदे

धनिया और जीरा का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
धनिया और जीरा का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अक्सर लोग खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए धनिया (Coriander) और जीरे (Cumin) का उपयोग करते हैं। ये दोनों चीजें तमाम औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। धनिया और जीरा व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। इसके साथ ही पाचन भी सही रहता है। वैसे तो धनिया और जीरा का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है लेकिन इसके अलावा धनिया और जीरा का पानी (Dhaniya Aur Jeera Ka Pani Peene Ke Fayde) भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं धनिया और जीरा का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

धनिया और जीरा का पानी पीने के 3 फायदे : Dhania Aur Jeera Ka Pani Pine Ke 3 Fayde In Hindi

वजन कंट्रोल करने के लिए - अगर कोई व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो ऐसे में उसके लिए धनिया और जीरा से बना डिटॉक्स वॉटर पीने फायदा होगा। इन दोनों मसालों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर का वजन कम weight loss करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय धनिया और जीरा का पानी पीने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पेट और पाचन के लिए - अगर आप अपने पेट को सही रखना चाहते हैं, तो ऐसे में धनिया और जीरे का पानी पीना बहुत लाभकारी होता है। आपको बता दें, जीरा में थाइमोल नामक गुण पाया जाता है, जो पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। वहीं धनिया में मौजूद एंटी- माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की कई परेशानियों में फायदेमंद होते हैं।

शुगर लेवल कम करने के लिए - जिन लोगों को शुगर sugar level control की समस्या रहती है उन लोगों को अपने खाने पीने का बहुत ध्यान रखना होता है। धनिया और जीरा का पानी नियमित रूप से पीने पर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया और जीरा का पानी पीना फायदेमंद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now