धनिया के फायदे और नुकसान- Dhaniya Ke Fayde Aur Nuksan

धनिया के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
धनिया के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

धनिया (Coriander) का इस्तेमाल सभी घरों में होता है। धनिया के इस्तेमाल से खाना और भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया न कि सिर्फ खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। धनिया में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। धनिया में फाइबर, मैगनीज, आयरन, मैग्न‍िशियम, विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन जैसे कई गुण पाए जाते हैं। धनिया का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी पहुंचते हैं। जानिए धनिया के फायदे और नुकसान क्या-क्या है।

धनिया के फायदे और नुकसान (Dhaniya Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

धनिया के फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद

धनिया आंखों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। धनिया का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। अगर किसी को आंख संबंधी कोई बीमारी हो, तो उसे धनिया का सेवन करना चाहिए।

पेट के लिए फायदेमंद

धनिया पेट के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। धनिया का सेवन करने से पेट संबंधी कई बीमारी ठीक होती है। अगर कोई रोजाना धनिया का सेवन करता है, तो उससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।

जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है दूर

धनिया का सेवन करने से जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की शिकायत दूर होती है। अगर किसी को जोड़ों में दर्द की समस्या हो, तो उसे धनिया का सेवन करना चाहिए। इससे दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

धनिया का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

धनिया का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के खतरे को काफी हद तक कम करता है। अगर किसी को डायबिटीज की शिकायत हो, तो इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

भूख बढ़ती है

धनिया का सेवन करने से भूख भी बढ़ती है। अगर किसी को भूख न लगती हो, तो उसे धनिया का सेवन करना चाहिए। इससे भूख न लगने की शिकायत दूर होती है।

धनिया के नुकसान

लो ब्लड प्रेशर की हो सकती है शिकायत

धनिया का अधिक मात्रा में सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की शिकायत हो सकती है। अगर लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज धनिया का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है।

लिवर संबंधी हो सकती है बीमारी

धनिया का ज्यादा सेवन करने से लिवर (Liver) संबंधी बीमारी हो सकती है। धनिया का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंचता है।

एलर्जी की हो सकती है शिकायत

धनिया का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। धनिया का ज्यादा सेवन करने से खुजली या किसी भी तरह की एलर्जी हो सकती है। साथ ही चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।