धूप के फायदे: Dhoop ke Fayde

फोटो: नवभारत टाइम्स
फोटो: नवभारत टाइम्स

सुबह की धूप हो और साथ में आप अगर योग कर रहे हों या फिर टहल रहे हों या एक्सरसाइज कर रहे हों तो ये बेहद अच्छा अनुभव देता है। ऐसे भी कई लोग होते हैं जिन्हें सुबह की धूप के साथ अखबार और चाय पीने का मन करता है और ये भी एक अच्छा अनुभव है। सुबह की धूप का एक अपना ही आनंद है।

ये भी पढ़ें: वृद्धिवाधिका वटी के फायदे: vridhivadhika vati ke fayde

ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें सुबह की धूप में पौधों को पानी देना या फिर अपने पालतू पेट को बाहर घुमाने ले जाना पसंद है। आप चाहे इसमें से कुछ भी करते हों, एक बात तय है और वो ये कि इस दौरान आप धूप सेंक रहे होते हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप सुबह ऐसा नहीं कर सकते हैं तो दिन में ऐसा करने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें: गोरख मुंडी के फायदे: gorakh mundi ke fayde

सूरज की धूप सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। सूरज कई प्रकार की बीमारियों को खुद ही ठीक कर देता है और आपको ना तो किसी डॉक्टर और ना ही किसी दवाई की जरूरत पड़ती है। ये एक अच्छी बात है पर आइए आपको धूप के कारण शरीर को होने वाले अन्य फायदों के बारे में बताते हैं।

धूप के फायदे

शरीर को मिलती है हीट

शरीर के लिए हीट बेहद जरूरी है क्योंकि अगर ऐसा नहीं होगा तो आपका शरीर ठंडा हो जाएगा और वो बीमारी की निशानी होती है। इसलिए ये जरूरी है कि आप सूरज की रौशनी को अपने जीवन में जरूर लाएं ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी ना पेश आए।

विटामिन डी का बढ़िया स्त्रोत

सूरज विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है और सुबह की धूप में ना तो आपको उसकी रौशनी परेशान करती है और ना ही कोई अन्य कष्ट देती है। इसलिए ये प्रयास करें कि आप कम से कम कुछ पलों के लिए सूरज की रौशनी का इस्तेमाल अपने शरीर के लिए जरूर करें।

इम्यूनिटी को बढ़ाए

शरीर में इम्यूनिटी का होना कितना जरूरी है वो आप आज कल के माहौल को देखकर समझ सकते हैं। इसको देखते हुए आपको अपने शरीर में इम्यूनिटी कम नहीं होने देनी चाहिए। आप सूरज की रौशनी से अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: मसूर की दाल खाने के फायदे: masoor ki daal khane ke fayde

Edited by Amit Shukla