ज्यादा सेब खाने के 5 नुकसान- Jyada Seb Khane Ke Nuksan

ज्यादा सेब खाने के नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ज्यादा सेब खाने के नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब (Apple) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप सेब का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। जी हां अगर आप ज्यादा सेब का सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। तो आइए जानते है ज्यादा सेब खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

ज्यादा सेब खाने के 5 नुकसान

दस्त की शिकायत हो सकती है

सेब में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सेब का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आसानी से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से आपको दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

फैट बढ़ सकता है

सेब का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में फैट (Fat) बढ़ सकता है। क्योंकि एक छोटे सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 5 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं, तो इससे फैट बढ़ सकता है।

एलर्जी की शिकायत हो सकती है

सेब से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में अगर कोई सेब का सेवन करता है, तो इससे एलर्जी की वजह से होंठ और जीभ में सूजन की शिकायत हो सकती है, साथ ही मुंह के आसपास खुजली की समस्या भी हो सकती है।

पेट संबंधी समस्या हो सकती है

सेब का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है, क्योंकि सेब में उच्च मात्रा में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में ऐंठन और पेट में दर्द (Stomach pain) की शिकायत हो सकती है।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है

सेब का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ सकता है। क्योंकि सेब में कॉर्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही सेब का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications