महाशिवरात्रि पर इन चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान 

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान
महाशिवरात्रि पर इन चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पावन त्यौहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव को खुश करने के लिए व्रत रखते हैं। इस बार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। हिन्दू धर्म में व्रत रखने का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। इसलिए इस दिन भी लोग व्रत रखते हैं। लेकिन व्रत रखने के दौरान इस चीज का भी ध्यान जरूर रखना चाहिए कि कुछ ऐसी चीजों का सेवन न करें, जो कि आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाए। दिनभर भूखे रहने के बाद, बहुत सोच समझकर व्रत खोलना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपको इस दौरान किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर इन 4 चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान Do not consume these 4 things on Mahashivratri, there can be many disadvantages in hindi

तली और भुनी चीजों का न करें सेवन (Don't eat fried and roasted things) - दिनभर व्रत रखने के बाद, अक्सर लोग रात में कुछ अच्छा ही खाना चाहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप रात में तला भुना खाना खाएंगे, तो इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि सादा भोजन का सेवन ही करें, जो आसानी से पच सके।

कैफीन का सेवन न करें (Don't drink caffeine) - व्रत के समय आप दिनभर खाली पेट रहते हैं। ऐसे में अगर आप खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको गैस, अपच, उल्टी, सिरदर्द की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए इस दौरान आप ग्रीन टी, नींबू चाय का सेवन करें।

खाली पेट फल न खाएँ (Do not eat fruit on an empty stomach) - व्रत के दौरान लोग अक्सर ये गलती कर बैठते हैं, कि खाली पेट ही फलों का सेवन करने लगते हैं। खाली पेट खट्टे फल का सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है। जिसके कारण उल्टी भी हो सकती है। इसलिए थोड़ा बहुत खाने के बाद ही फलों का सेवन करें।

लहसुन प्याज का न करें सेवन (Do not consume garlic onion) - वैसे तो लोग व्रत में लहसुन प्याज का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो लहसुन प्याज खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि व्रत के दिन हम पूरे दिन भूखे रहते हैं। ऐसे में अगर आप रात में लहसुन प्याज वाला खाना खाएंगे। तो इससे आपको गैस और अपच की समस्या की परेशानी हो सकती है। इसलिए इनका सेवन न करें।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications