इन 7 चीजों को खाने के बाद न पिएं दूध, हो सकते हैं कई नुकसान

इन चीजों को खाने के बाद न पिएं दूध, हो सकते हैं कई नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन चीजों को खाने के बाद न पिएं दूध, हो सकते हैं कई नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें भी होती है, जिनका सेवन करने के बाद दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इन चीजों को खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों को खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

इन 7 चीजों को खाने के बाद न पिएं दूध, हो सकते हैं कई नुकसान-Do Not Drink Milk After Eating These Things In Hindi

दूध और मछली

मछली (Fish) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। मछली का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मछली खाने के बाद दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां मछली खाने के बाद दूध पीने से पाचन और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

दूध और उड़द दाल

उड़द दाल (Urad Dal) का सेवन करने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप उड़द दाल और दूध का सेवन आसपास करते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दूध और खट्टे फल

खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन करने से इम्यून पॉवर मजबूत होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खट्टे फलों का सेवन करने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप खट्टे फल खाने के बाद दूध पीते हैं, तो इससे गैस और मतली जैसी समस्याएं हो सकती है।

दूध और मूली

मूली खाने से पहले या मूली (Radish) खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप मूली और दूध का आसपास सेवन करते हैं, तो इससे पाचन और स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दूध और कटहल

कटहल (Jackfruit) का सेवन करने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां कटहल खाने के तुरंत बाद दूध पीने से स्किन पर रैशेज, खुजली और सोरायसिस की परेशानी हो सकती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।

दूध और करेला, बैंगन

करेला या बैंगन जैसी सब्जियों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सब्जियों को खाने के बाद दूध पीने से स्किन पर रैशेज और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दूध और दही

दही (Curd) खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप दही खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava