अंडे के साथ नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें : Ande Ke Sath Nahi Khane Chahiye ye 5 Chez

अंडे के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, शरीर के लिए खतरनाक कॉम्बिनेशन (फोटो - sportskeeda hindi)
अंडे के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, शरीर के लिए खतरनाक कॉम्बिनेशन (फोटो - sportskeeda hindi)

अंडा का सेवन व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अंडा हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अंडा को न्यूट्रिशन का पावरहाउस कहा जाता है। लोग अंडे को उबालकर खाने के साथ-साथ इसका आमलेट बनाकर भी खा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अंडा का सेवन कुछ चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में कई प्रकार की समस्याएं पैदा होती है। यह कॉम्बिनेशन हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। जानते हैं इसके बारे में।

अंडे के साथ नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें : Ande Ke Sath Nahi Khane Chahiye ye 5 Chez In Hindi

दूध के साथ अंडा - अगर दूध के साथ अंडे का सेवन करते हैं तो इसे आज ही बंद कर दें। इसके अलावा दूध से बनी हुई चीजों के साथ भी अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। खरबूजे के साथ भी अंडा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बीन्स, चीज इत्यादि के साथ अंडा का कॉम्बिनेशन घातक हो सकता है।

चाय के साथ अंडा - कभी भी चाय के साथ अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय (tea) में निकोटीन पाया जाता है। अंडे के साथ चाय का सेवन करने कब्ज की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपका हाजमा खराब हो सकता है और कई समस्याएं उत्तपन्न हो सकती है।

सोया मिल्क के साथ अंडा - सोया मिल्क (soya milk) के साथ अंडा खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। सोया मिल्क के साथ अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन (protein) को अब्जॉर्प्शन की प्रक्रिया में दिक्कत होती है।

शुगर के साथ अंडा - शुगर (sugar) के साथ अंडे का सेवन करने के कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स होते हैं। अंडे में शुगर मिलाकर सेवन करने से यह शरीर में हानिकारक टॉक्सिक का निर्माण करता है जो खून में क्लॉटिंग की समस्या को बढ़ाता है।

भुने हुए मांस के साथ अंडे - भुना मांस के साथ अंडे (egg) का सेवन शरीर में सुस्ती का कारण बन सकता है। भुना मांस और अंडा में प्रोटीन और फैट बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। दोनों को मिलाकर खाने से यह व्यक्ति को बहुत आलसी बना सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan