रात के समय नहीं खाने चाहिए ये 6 फल

रात के समय नहीं खाने चाहिए ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात के समय नहीं खाने चाहिए ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। फल में फाइबर, विटामिन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। फलों का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी फल होते हैं, जिनका सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इन फलों का रात में सेवन करते हैं, तो यह आपको स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं रात के समय किन-किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

रात के समय नहीं खाने चाहिए ये 6 फल-Do Not Eat These Fruits At Night In Hindi

केला

केला (Banana) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। केला का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं रात के समय केला खाने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। जी हां रात में केले का सेवन करने से बॉडी टेम्प्रेचर बढ़ सकता है, जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसंबी

मौसंबी (Mosambi) का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लेकिन मौसंबी का सेवन भूलकर भी रात में नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप रात को सोने से पहले मौसंबी का सेवन करते हैं, तो इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है।

संतरा

संतरे (Orange) का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। लेकिन संतरे का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। रात में संतरे का सेवन करने से गैस, एसिडिटी के साथ-साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सेब

सेब (Apple) का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। लेकिन क्या आप जानते है अगर आप सेब का सेवन रात में करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। जी हां रात में सेब का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंगूर

अंगूर (Grapes) में विटामिन सी और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

अमरूद

अगर आप रात में अमरूद (Guava) का सेवन करते हैं, तो यह भी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। जी हां रात में अमरूद का सेवन करने से सर्दी-खांसी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now