सेब खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

सेब खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सबे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब का सेवन करने से वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सेब फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन सेब खाने के बाद नहीं करना चाहिए। जी हां सेब खाने के बाद अगर आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं सेब खाने के बाद किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

सेब खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें-Do Not Eat These Things After Eating Apple In Hindi

सेब के बाद पानी

सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप सेब खाने के बाद पानी पीते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सेब के बाद दही

सेब खाने के तुरंत बाद दही (Curd) का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप सेब के बाद दही का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कफ बढ़ता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

सेब के बाद खट्टे फल

कई लोग फ्रूट सलाद बनाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सेब के साथ खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां सेब के बाद खट्टे फल का सेवन करने से कब्ज, अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सेब के बाद अचार

सेब खाने के तुरंत बाद अचार (Pickle) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप सेब खाने के बाद अचार का सेवन करते हैं, तो इससे आपके पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ता है और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सेब के बाद मूली

सेब और मूली (Radish) का सेवन एक साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि इन दोनों की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सेब खाने के बाद मूली का सेवन करने से कफ बढ़ने की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications