जीभ जलने पर न हों परेशान, अपनाएं ये 6 आसान घरेलू उपाय 

जीभ जलने पर न हों परेशान, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
जीभ जलने पर न हों परेशान, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

जीभ (Tongue) हमारी बहुत ही सेंसेटिव होती है। जो चीज भी हम खाते हैं उसमें जीभ का बहुत बड़ा योगदान होता है। जीभ के बिना किसी भी चीज का स्वाद आना नामुमकिन है। वहीं कई बार जल्दबाजी में हम गर्म खाने या पीने की चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे जीभ जल जाती है और जीभ जलने के कारण जलन महसूस होने लगती है। जिससे कुछ भी खाना हमारे लिए परेशानी बन जाता है। लेकिन इसको लेकर आप चिंता न करते हुए बल्कि कुछ ऐसी चीजों का घरेलू उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको बहुत हद तक आराम मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं किन चीजों के उपाय से जीभ की जलन को ठीक किया जा सकता है।

जीभ जलने पर न हों परेशान, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Don't worry about burning your tongue, follow these easy home remedies in hindi

घी करें उपयोग (Use Ghee) - जीभ जलने पर खाने पीने में बहुत मुश्किल होने लगती है। ऐसे में आप घी के उपयोग से जली हुई जीभ में आराम पा सकते हैं। इसके लिए आपको जली हुई जगह पर घी लगाना होगा, दिन में करीब 4 बार घी को लगाएं। घी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिसके उपयोग से आप उस जगह की जलन को ठीक कर सकते हैं।

दही (Curd)- दही हर घर में हमेशा उपलब्ध रहता है। कभी भी आपकी जीभ जल जाए तो तुरंत एक चम्मच दही का सेवन कर लें। इससे तुरंत में आपको आराम मिल सकेगा। दही ठंडा होता है इसलिए जलन पर इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। बस इस बात का ध्यान जरूर रखें कि दही बासा न हो।

शहद (Honey) - जीभ जलने पर शहद भी एक बहुत अच्छा उपाय है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद का सेवन करें। जिससे जली हुई जीभ में तुरंत आराम मिल सकेगा।

पुदीना (Mint Leaf) - पुदीना भी एक अच्छा विकल्प है। जभी जलने पर पुदीने के रस को आप पी सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं पुदीना ठंडा होता है। ऐसे में अगर इसका उपयोग किया जाए, तो जलन से राहत दिलाने का ये काम करता है।

ठंडा पानी (Cold Water) - जीभ जलने पर आप ठंडे पानी को थोड़ी देर मुंह में भरकर रखें। ऐसा करने से जीभ की जलन कम होगी। इसके अलावा आप बर्फ का उपयोग भी कर सकते हैं।

आइसक्रीम (Ice Cream) - जीभ जलने में आइसक्रीम का सेवन भी किया जा सकता है। इसके लिए आप आइसक्रीम खाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें की आईस्क्रीम को जल्दी जल्द न खाएं। बल्कि थोड़ी देर उसके मुंह में रखें फिर निगले। तभी इससे आराम मिल पाएगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications