दूध में चिरौंजी मिलाकर पीने के 6 फायदे

दूध में चिरौंजी मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में चिरौंजी मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। इसलिए दूध पीने की सलाह छोटे से लेकर बड़े तक सभी को दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी दूध में चिरौंजी (Chironji Milk) मिलाकर सेवन किया है। दूध में चिरौंजी मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिरौंजी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चिरौंजी में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, इसके अलावा इसमें विटामिन सी और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप दूध में चिरौंजी मिलाकर पीते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। तो आइए जानते हैं दूध में चिरौंजी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दूध में चिरौंजी मिलाकर पीने के 6 फायदे-Doodh Me Chironji Milakar Pine Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

दूध में चिरौंजी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि चिरौंजी में विटामिन सी पाया जाता है, तो वहीं दूध में विटामिन ई, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

दूध में चिरौंजी मिलाकर पीना डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिरौंजी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज अगर चिरौंजी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना चिरौंजी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अगर आप पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो आपको चिरौंजी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चिरौंजी में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही चिरौंजी वाले दूध का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

दूध और चिरौंजी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और चिरौंजी दोनों ही में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए अगर आप दूध में चिरौंजी मिलाकर पीते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

दूध के साथ चिरौंजी का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिरौंजी में प्रोटीन पाया जाता है, तो वहीं दूध में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।