दूध में जायफल के फायदे : Doodh Me Jayfal Ke Fayde

दूध में जायफल के फायदे (फोटो - myupchar)
दूध में जायफल के फायदे (फोटो - myupchar)

हर घर में जायफल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल एक नेचुरल औषधि के रूप में किया जाता है। लोग इसका उपयोग पेट और आंत संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी करते हैं। इसके अलावा भी जायफल के अनेकों स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन, ज्यादातर लोग इसके फायदों से अनजान हैं।जानते हैं दूध में जायफल के फायदे।

दूध में जायफल के फायदे : Doodh Me Jayfal Ke Fayde In Hindi

चेहरे के लिए लाभदायक - जायफल का उपयोग स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह चेहरे को बेदाग और चमकदार बनाता है। इसके लिए थोड़ी सी मात्रा में जायफल लेकर उसे दूध में घिस लें। फिर चेहरे पर मास्क के रूप में लगाएं।

UTI की समस्या करे खत्म - दूध और जायफल के सेवन से यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए दूध में जायफल घिसकर मिक्स कर लें। फिर रात में सोने से पहले पी लें।

नींद के साथ बढ़ती है कामेच्छा - अगर रात में सोते वक्त गुनगुने दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से आपको नींद अच्छी आएगी। इसके साथ ही अगर पुरुष नियमित रूप से इसका सेवन करें तो कामेच्छा बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

ब्लड शुगर करता है संतुलित - जायफल की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण खांसी और जुकाम के इलाज में इसे बेहद कारगर माना जाता है। इतना ही नहीं ये आपके ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

दूध हजम होता है - कई बार बच्चों से लेकर बड़े दूध को हजम नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उन्हें ब्लोटिंग और उल्टी जैसा मन होने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप दूध में एक चुटकी जायफल पाउडर उबाल लें और दूध को हल्का गुनगुना होने पर छानकर पी लें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।