गर्मियों में रोज पिएं ये सेहतमंद ड्रिंक्स-Garmi Me Roj Piye Yee Healthy Drinks

गर्मियों में रोज पिएं ये सेहतमंद ड्रिंक्स(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मियों में रोज पिएं ये सेहतमंद ड्रिंक्स(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम (Summer Season) में धूप और लू की वजह से डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है। ऐसे में हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि हेल्दी ड्रिंक्स (Healthy Drinks) का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर को ठंडक भी मिलती है। क्योंकि हेल्दी ड्रिंक्स में जरूरी मिनरल्स, विटामिन्स और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार होने से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में कौन-कौन से हेल्दी ड्रिंक्स का रोज सेवन करना चाहिए।

गर्मियों में रोज पिएं ये सेहतमंद ड्रिंक्स (Garmi Me Roj Piye Yee Healthy Drinks In Hindi)

आम का पन्ना पीना चाहिए

गर्मी का मौसम में कच्चे आम से बने पन्ना (Panna) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन-ए, सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए आम के पन्ने का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है।

नारियल पानी का करें सेवन

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की शिकायत को दूर करने के लिए नारियल पानी (coconut water) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम मौजूद होता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

बेल का शरबत पीना चाहिए

गर्मी के मौसम में बेल का शरबत (Bel Ka Sharbat) पीना चाहिए, क्योंकि बेल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही बेल का शरबत गर्मियों में लू से भी बचाता है।

सत्तू का सेवन होता है फायदेमंद

सत्तू (Sattu) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सत्तू में सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही सत्तू पेट के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है।

छाछ का करना चाहिए सेवन

गर्मी के मौसम में छाछ (Buttermilk) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि छाछ पीने से डिहाइड्रेशन की शिकायत दूर होती है। साथ ही यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। क्योंकि छाछ में विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाए जाते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava