दूध पीने के फायदे और नुकसान-Dudh Pine Ke Fayde Aur Nuksan

दूध पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन छोटे हो या बड़े सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है। दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही यह और भी कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। दूध में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, प्रोटीन, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन दूध का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि अगर आप दूध का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो इससे आपको नुकसान भी पहुंच सकता है। जानिए दूध पीने के फायदे और नुकसान क्या-क्या है।

दूध पीने के फायदे और नुकसान (Dudh Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

दूध पीने के फायदे

हड्डियां होती हैं मजबूत

दूध का सेवन हड्डियों और मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम और मैग्निशियम मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) की शिकायत से भी काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए रोजाना रात में एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए।

दांत होते हैं मजबूत

दूध में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए यह दांतों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। दूध का रोजाना एक गिलास सेवन करने से दांत स्वस्थ होते हैं। साथ ही मजबूत भी होते हैं।

स्ट्रोक का खतरा होता है कम

रोजाना दूध का सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों के होने की संभावना काफी कम हो जाती है। दूध का सेवन हार्ट को मजबूत करता है। जिससे स्ट्रोक (Stroke) का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

शुगर लेवल होता है कंट्रोल

दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पेप्टाइड्स मौजूद होता है। जो डायबिटीज (Diabetes) मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए।

एसिडिटी की शिकायत होती है दूर

दूध पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके लिए ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए। ठंडे दूध का सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है।

नींद अच्छी आती है

दूध के सेवन से नींद अच्छी आती है। दूध में एमिनो एसिड ट्राइटोफन और मेलाटोनिन होता है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध का सेवन करना चाहिए।

दूध पीने के नुकसान

दस्त की शिकायत हो सकती है

दूध का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है। अगर कोई दूध का ज्यादा सेवन करता है, तो यह पाचन तंत्र को खराब कर सकता है।

उल्टी की हो सकती है शिकायत

दूध का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) की शिकायत भी हो सकती है। इसके साथ ही बैचेनी और सुस्ती की भी समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए एक दिन में दूध का 2 गिलास से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

पिंपल्स की हो सकती है शिकायत

दूध का ज्यादा सेवन करने से पिंपल्स (Pimples) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि दूध में काम्प्लेक्स फैट मौजूद होता है, जो सही तरह से पच नहीं पाता है। इसलिए पिंपल्स की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।