गर्मी में खाएं ये फल, सेहत को मिलते हैं कई फायदे-Eat these fruits in summer

गर्मी में खाएं ये फल, सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में खाएं ये फल, सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम (Summer Season) में खाने-पीने का खास ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और उमस की वजह से लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसको खाने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलें। साथ ही गर्मी में हाइड्रेट रहने के पानी सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में फलों (Fruits) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही फलों की तासीर भी ठंडी होती है। गर्मी के मौसम में फलों का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। आइए जानते हैं गर्मी में कौन-कौन से फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

गर्मी में खाएं ये फल, सेहत को मिलते हैं कई फायदे (Eat these fruits in summer in hindi)

तरबूज

गर्मी के मौसम में तरबूज (Watermelon) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है।

अनानास

अनानास (Pineapple) का सेवन भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अनानास की तासीर ठंडी होती है। साथ ही इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती है।

खरबूजा

खरबूजा (Muskmelon) गर्मी के मौसम में मिलने वाला फल है, इसकी तासीर ठंडी होती है। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, जिंक होता है, जो स्किन और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। खरबूजा पानी का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

आम

आम (Mango) को फलों का राजा कहा जाता है। आम गर्मी के मौसम में मिलने वाला फल होता है। आम में मैग्‍नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन आदि उच्‍च मात्रा में होते हैं। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आम की तासीर गर्म होती है। इसलिए अधिक मात्रा में आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

लीची

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक दिलाने के लिए आप लीची (Lychee) का सेवन कर सकते हैं। क्‍योंकि लीची का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को भी रोका जा सकता है। बता दें कि लीची पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। लीची में विटामिन, प्रोटीन, साइट्रिक एसिड और फस्‍फोरस की उच्‍च मात्रा होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।